August 28, 2026

राजधानी रांची में एक बार फिर मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आयी है। रांची के हटिया डैम (धुर्वा डैम) में एक नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म हुआ है। दरअसल, बुधवार को धुर्वा की एक नाबालिग डैम घूमने गई थी। इस दौरान एक अनजान शख्स उस लड़की के पास पहुंचा और उससे बात करने लगा। आरोप है कि वह नाबालिग को परेशान करने लगा। कुछ देर में उसके 3 और दोस्त आये और उसे डैम के सुनसान जगह पर ले गए। सभी ने बारी-बारी से नाबालिग के साथ दुष्कर्म किया। नाबालिग के साथ दरिंदगी करने के बाद सभी भाग गए।

तीन आरोपी हुए गिरफ्तार 

वारदात के बाद नाबालिग किसी तरह अपने घर पहुंची। उसने घरवालों को घटना की जानकारी दी। घरवालों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने गुरुवार की सुबह उन 4 आरोपियों में से 3 को गिरफ्तार कर लिया। बता दें कि तीनों आरोपी धुर्वा के ही निवासी हैं।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे लिंक पर क्लिक करें।

https://chat.whatsapp.com/JFw1xz8Rrz33p6cdtYJXaT

सार- दी फॉलोअप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *