August 28, 2026

चतरा : भ्रष्टाचार के विरुद्ध एंटी करप्शन ब्यूरो की एक सप्ताह के भीतर दूसरी बड़ी कार्रवाई की है ।15 हजार रुपया घूस लेते हल्का कर्मचारी बिपिन चौबे को रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है। एसीबी हजारीबाग की टीम ने हंटरगंज प्रखंड के जोरी हल्का कर्मचारी कार्यालय से घुस लेते गिरफ्तार किया है।गिरफ्तारी के बाद विपिन चौबे को अपने साथ एसीबी की टीम हजारीबाग ले गई ।एसीबी डीएसपी विमलेश त्रिपाठी ने की कार्रवाई की पुष्टि की है। वाशिष्ठनगर जोरी हल्का 11 में पदस्थापित कर्मचारी विनय चौबे को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार कर्मचारी भूमि से संबंधित दस्तावेज के नाम पर घुस ले रहा था। बताया जाता है कि गिरफ्तार कर्मचारी भाजपा के चतरा जिला उपाध्यक्ष विजय चौबे का पुत्र है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *