August 28, 2026

पलामू। आपने प्रेम की कई कहानी सुनी होगी, लेकिन कुछ कहानी ऐसी भी होती हैं, जो रिश्तों को तार तार कर देती है। प्यार में अंधे लोग ना उम्र देखते हैं ना रिश्ते। अपने प्यार की खातिर हद तक गुजर जाते हैं। ऐसा कुछ मामला है जिले के पाटन थाना क्षेत्र से जहां मामी भांजे को दिल दे बैठी। इसके बाद पति ने पत्नी की शादी अपने भांजे से करा दी। गुरुवार से प्रिंस और रीता पति पत्नी के तौर पर रहे रहे हैं।

दरअसल जिले के मनातू थाना क्षेत्र के बिहरा के रामेश्वर भुइयां की बेटी रीता की शादी पाटन थाना क्षेत्र के पकरी गांव के करम भुइयां के बेटे सुबई भुइयां से हुई थी। शादी के बाद उसकी पत्नी रीता गांव पर ही रहती थी, जबकि उसका पति सुबई भुइयां दूसरे प्रदेश में काम करता था। इस बीच सुबई भुइयां की पत्नी रीता अपने भांजे प्रिंस कुमार से प्रेम करने लगी। प्रेम इस कदर बढ़ गया कि दोनों रिश्ते को भूल गए। मामी रीता व भांजा प्रिंस के प्रेम प्रसंग की जानकारी जब गांववालों को पता चला तो वे लोग दोनों को पकड़कर किशुनपुर ओपी पहुंचाये। जहां मामी रीता व भांजा प्रिंस ने प्रेम प्रसंग की बात को स्वीकार किया।

इसके बाद ग्रामीण दोनों को ओपी क्षेत्र में ही डिहरिया स्थित यज्ञ स्थल ले गये, जहां दोनों ने आपस में शादी करने की इच्छा जतायी। इस पर रीता के पति सुबई भुइयां ने भी पत्नी रीता को स्वतंत्र कर दिया। इसके बाद ग्रामीणों ने रीता और प्रिंस की शादी करा दी। सभी ग्रामीणों के समक्ष प्रिंस ने रीता को सिंदूर लगाकर मामी कोे पत्नी बना लिया। प्रिंस कुमार लेस्लीगंज के ओरिया गांव का रहने वाला है। हालांकि इस रिश्ते से प्रिंस के माता-पिता खुश नहीं हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *