रांची। वरीय पुलिस अधीक्षक राकेश रंजन के दिशा निर्देश के बाद 15 जुलाई 2026 को तीसरे सप्ताह जन शिकायत समाधान कार्यक्रम का आयोजन रांची जिला कज विभिन्न थानों में किया गया । जिसमें 193 लोगों ने शिकायतें लेकर थाना पहुंचे थे, जिसमें 89 शिकायतों के आवेदनों पर त्वरित कार्रवाई की गई और 97 आवेदनों को जांच के लिए लंबित रखा गया और मौके पर ही सात लोगों पर एफआईआर दर्ज किया गया है। बता दें कि एक जुलाई 2026 से रांची जिला अंतर्गत शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों के सभी थाना, टीओपी, ओपी में प्रत्येक बुधवार को शिकायत समाधान कार्यक्रम का आयोजन की शुरुआत हुई, जिसमें पहले एक जुलाई को विभिन्न थानों में फरियादियों के करीब 240 आवेदन लेकर थाना पहुंचे थे, जिसपर 134 मामलों में त्वरित करवाई करते हुए शिकायतों का निष्पादन त्वरित कर दिया गया था, बचे मामले को जांच में रखा गया था। दूसरे सप्ताह 8 जुलाई को करीब 380 शिकायतें विभिन्न थानों में लोग लेकर पहुंचे थे , 160 का निष्पादन कर दिया गया।
वहीं तीसरे सप्ताह 15 जुलाई को शिकायतों में कमी आई है।
इन थानों में नहीं आया कोई शिकायत
डेली मार्केट थाना, दशमफाॅल थाना, ईटकी थाना इन तीनों थाना में किसी तरह की कोई शिकायतें नहीं आई। वहीं बरियातू थाना में सबसे अधिक 11 शिकायतों का आवेदन आया है। कांके में आठ, डोरंडा में सात आवेदन आये।
इन थानों में लोग लेकर पहुंचे शिकायतें
अरगोड़ा थाना में पांच शिकायतों के आवेदन आई थी, जिसमें दो पर कार्रवाई हुई ,तीन लंबित है। एयरपोर्ट थाना में दो शिकायतें दोनों लंबित है। धुर्वा थाना तीन शिकायतें, तीन लंबित। डोरंडा थाना में स्वयं एस एसपी राकेश रंजन ने समस्या का समाधान करने पहुंचे थे, यहाँ कुल सात आवेदन आये,एक पर कार्रवाई हुई, पांच लंबित है , एक पर 176 / 26 फिर दर्ज किया गया। जगन्नाथपुर थाना में कुल 6 आवेदन में एक पर कार्रवाई हुई और पांच लंबित है। तुपुदाना ओपी में तीन शिकायतें, दो के कार्रवाई ,एक लंबित । विधानसभा थाना दो आवेदन, दोनों लंबित रखा गया है। पुनदाग ओपी में तीन आवेदन , दो पर कार्रवाई, एक लंबित। सुखदेव नगर दो आवेदन में एक पर कार्रवाई और एक लंबित। कोतवाली में कुल सात मामले आए, पांच से कार्रवाई हुई, दो लंबित है। हिंद पीढ़ी थाना में तीन आवेदन आए, एक पर कार्रवाई हुई दो लंबित है। पंडरा ओपी में साथ आवेदन आए, पांच पर कार्रवाई हुई, दो लंबित है। लालपुर थाना में 9 आवेदन आए, दो पर कार्रवाई हुई , सात लंबित है। लोअर बाजार में सात आवेदन आए, तीन पर कार्रवाई हुई , चार लंबित है। चुटिया थाना में 6 आवेदन ,एक पर कार्रवाई, चार लंबित, एक एफआईआर 104 / 26 दर्ज किया गया। खेल गांव थाना में दो मामले आए थे, दोनों लंबित है। गोंदा में दो मामले आए, एक कार्रवाई, एक लंबित। मेसरा ओपी में चार आवेदन, आए तीन पर कार्रवाई हुई ,एक लंबित। सदर थाना में 6 मामला है, चार पर कार्रवाई ,दो पर एफआईआर दर्ज किया गया हझ 329 /26 और 330 /26 है। बरियातू थाना में 11 मामले आए, 9 पर कार्रवाई हुई, दो लंबित है । नामकुम थाना में चार मामले आए, दो पर कार्रवाई, दो पर लंबित है। टाटीसिलवे में तीन मामले आए, एक पर कार्रवाई हुई , दो लंबित है। कांके थाना में आठ मामले आए, दो पर कार्रवाई ,6 लंबित है। खरसीदा ओपी में एक मामला आया था ,लंबित है । पिठोरिया थाना में चार मामले आए, दो पर कार्रवाई हुई, दो लंबी है। रातू थाना में चार मामले आए, चारो लंबित है। नगड़ी थाना में पांच मामले आए, चार लंबित, एक पर एफआईआर दर्ज किया 119 /26 और ओरमांझी में चार मामले आए, एक पर कार्रवाई हुई ,दो लंबित है, एक पर मामला दर्ज किया गया 113 /26 वहीं सीकदारी थाना में दो मामले आए ,दोनों लंबित है। अनगडा में 6 मामले आए, तीन पर कार्रवाई, तीन लंबित। सिल्ली थाना में पांच मामले आए, चार पर कार्रवाई, एक लंबित। मूरी ओपी में एक मामले आए थे, एक पर कार्रवाई हुई । बेड़ो थाना में चार मामले आए थे ,तीन पर कार्रवाई ,एक लंबित। लापुंग थाना में तीन मामले आए, दो के कार्रवाई ,एक लंबित। नरकोपी थाना में दो आवेदन एक करवाई ,एक लंबित, मांडर थाना में तीन मामले आए थे , एक कार्रवाई, एक लंबित, एक पर एफआईआर 83/26 दर्ज। चान्हो थाना में पांच मामले आए थे, एक पर कार्रवाई, चार लंबित, बुढमू थाना में दो आवेदन दो पर कार्रवाई । ठाकुरगांव थाना में तीन आवेदन आए ,दो पर कार्रवाई, एक लंबित, खलारी थाना में पांच मामले आए, दो पर कार्रवाई, तीन लंबित, मैक्लुस्कीगंज में सात मामले आए एक पर कार्रवाई, 6 लंबित। बुंडू थाना में 6 मामले आए ,दो पर कार्रवाई ,चआर लंबित। बुंडू महिला थाना में एक मामला आया लंबित रखा गया। तमाड़ थाना में तीन मामला आया दो को कार्रवाई, एक लंबित । सोनाहातू थाना में चार आवेदन आए, चार पर कार्रवाई हुई। राहे थाना में एक मामला है एक पर करवाई। कुल 193 मामले आए, जिस पर 89 से कार्रवाई हुई और 97 आवेदनों को लंबित रखा गया है । वहीं सात आवेदनों पर एफआईआर दर्ज किया गया है।
एसपी राकेश रंजन, ग्रामीण एसपी गौरव गोस्वामी, सिटी एसपी पारस राणा, ट्रैफिक एसपी राकेश सिंह और विभिन्न थाना क्षेत्रों के डीएसपी अपने अपने थाना क्षेत्र में जनसुनवाई में मौजूद रहे और समस्याओं का समाधान करते नजर आए।


