बारियातू: थाना दिवस के अवसर पर बारियातू थाना परिसर में जमीन संबंधी मामलो की सुनवाई हेतु विशेष शिविर का आयोजन किया गया। इस विशेष कार्यक्रम की संयुक्त अध्यक्षता थाना प्रभारी रंजन कुमार पासवान एवं अंचल निरीक्षक पियुष कुमार ने की। जहां फरियादियों की जमीन संबंधी मामलो और समस्याओं को गंभीरता से सुना गया तथा उपलब्ध दस्तावेजों की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की गई।थाना प्रभारी रंजन कुमार पासवान ने कहा कि थाना दिवस का उद्देश्य भूमि विवादों का निष्पक्ष, त्वरित एवं शांतिपूर्ण समाधान करना है, ताकि ऐसे विवाद कानून-व्यवस्था की समस्या का रूप न लें। उन्होने बताया कि थाना दिवस में कुल आठ भूमि विवाद के मामले प्राप्त हुए। इनमें से दो मामलों का ऑन द स्पॉट आपसी सहमति एवं आवश्यक प्रक्रिया पूरी कर निष्पादन कर दिया गया, जबकि शेष छह मामलों को आवश्यक कार्रवाई एवं जांच के लिए अंचल कार्यालय को प्रेषित कर दिया गया। उन्होंने क्षेत्रवासीयो से अपील करते हुए कहा कि जमीन संबंधी किसी भी विवाद में कानून अपने हाथ में लेने के बजाय प्रशासन की निर्धारित प्रक्रिया का पालन करें और थाना दिवस के माध्यम से अपनी शिकायत दर्ज कराएं।मौके पर एसआई अनुप कुमार, जितेन्द्र कुमार, एएसआई छोटू पण्डा व ग्रामीण उपस्थित थे।

