August 28, 2026

बुंडू । दशम फॉल थाना अंतर्गत बुधवार को आराडीह पंचायत के चुड़गी गांव के पास चार अज्ञात अपराधकर्मी द्वारा हथियार का भय दिखाकर एक अपाची मोटरसाइकिल और मोबाइल लूट लिया था घटना की सूचना मिलते ही अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व मे छापामारी टीम गठित कर त्वरित कार्रवाई करते हुए महज चार घंटे के अंदर कांड मे संलिप्त चार अपराधकर्मी को गिरफ्तार किया गया। एवं लूटी गई अपाची मोटरसाइकिल और मोबाइल भी बरामद किया गया साथ ही कांड मे इस्तेमाल किया गया एक पिस्टल और दो अन्य मोटरसाइकिल को भी जप्त किया गया । गिरफ्तार अपराधियों ने अपने अपराध स्वीकार करते हुए बताया कि पूर्व में भी तमाड़ थाना क्षेत्र मे पिस्टल का भय दिखाकर लोगों से रूपया और सैमसंग गैलेक्सी के एंड्राइड मोबाइल लूट लिए थे  गिरफ्तार अभियुक्तों से पूछताछ एवं साक्ष्यों के आधार पर कांड के संबंध में अग्रतार अनुसंधान एवं विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *