August 28, 2026

रांची। पुलिस अधीक्षक, गुमला हारिस बिन जमां ने बताया कि सूचना मिली कि गुमला जिला के पालकोट थाना क्षेत्र में बिलिंगबिरा रोड में सुमित केसरी के ईंट भट्ठा के सामने पहाड़ पर करीब 6-7 व्यक्ति बैठ कर किसी घटना को अंजाम देने की योजना बना रहे हैं। उक्त सूचना का सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई के लिए अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी, बसिया के नेतृत्व में एक SIT का गठन किया गया तथा गठित टीम के द्वारा उक्त स्थल पर पहुँचकर बारी-बारी से अज्ञात व्यक्तियों से पूछताछ एवं तालाशी की गई। तालाशी के दौरान अज्ञात व्यक्तियों के पास अवैध अग्नेयास्त्र एवं गोली की बरामदगी की गई तथा सभी व्यक्तियों को विधिवत गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार सभी 07 अभियुक्तों के स्वीकारोक्ति ब्यान के आधार पर पालकोट थाना कांड सं0-35/26, दिनांक-08.07.2026 में 02 अभियुक्त (जिसमें 12 लाख के आभूषण की लूट) एवं घाघरा थाना कांड सं0-39/26, दिनांक -27.04.2026 में 02 अभियुक्त को विधिवत् गिरफ्तार किया गया है। इनसभी अभियुक्तों का संबंध अंतर्राज्जीय गिरोह(कोरई गैंग) से है, गिरफ्तार अभियुक्तों के संबंध में जाँच के क्रम में ज्ञात हुआ कि सभी अभियुक्तों के द्वारा विभिन्न राज्यों में पूर्व से चोरी, छिनतई एवं लूट की कई अपराधिक घटनाएँ की गई है। शेष बरामदगी एवं गिरफ्तारी हेतु गठित SIT के द्वारा विभिन्न राज्यों में छापामारी की जा रही है।
कांड में जप्त प्रदर्शः-

Oplus_131072
  1. सोना-69.9 ग्राम
  2. चांदी-01.340 कि0ग्रा0
  3. नगद रूपया-01 लाख 70 हजार
  4. देशी पिस्टल-01
  5. देशी कट्टा-02
  6. गोली- 11 (विभिन्न बोर का)
  7. मोबाईल-07
  8. मास्टर की-02 (डिक्की एवं अन्य का लाॅक तोड़ने के लिए लोहे से बना औजार)
    गिरफ्तारी में
  9. आर अर्जुन उर्फ अवला अर्जुन, उम्र-40 वर्ष, पिता-अवला रावना, सा0-पुरवाकोट, थाना-कोरई, जिला-जाजपुर, राज्य-उड़ीसा (पालकोट थाना कांड सं0-35/26 के अभियुक्त)
  10. अक्षय कबाड़ी, उम्र-25 वर्ष, पिता-कबाड़ी जगन्नाथ, सा0-पुरवाकोट, थाना-कोरई, जिला-जाजपुर, राज्य-उड़ीसा (पालकोट थाना कांड सं0-35/26 के अभियुक्त)
  11. येशु दास, उम्र-25 वर्ष, पिता-नागेश्वर दास, सा0- सा0-पुरवाकोट, थाना-कोरई, जिला-जाजपुर, राज्य-उड़ीसा (घाघरा थाना कांड सं0-39/26 के अभियुक्त)
  12. किशुन दास, उम्र-27 वर्ष, पिता-नागेश्वर दास, सा0- सा0-पुरवाकोट, थाना-कोरई, जिला-जाजपुर, राज्य-उड़ीसा (घाघरा थाना कांड सं0-39/26 के अभियुक्त)
  13. अवला शेखर, उम्र करीब 35 वर्ष पिता-स्व0 अवला रावणा, सा0-पुरवाकोट, थाना-कोरई, जिला-जाजपुर, राज्य-उड़ीसा
  14. अर्जुन दास, उम्र करीब 29 वर्ष पिता-नागेश्वर दास, सा0-पुरवाकोट, थाना-कोरई, जिला-जाजपुर, राज्य-उड़ीसा
  15. माईकेल सावन, उम्र 30 वर्ष, पिता- माईकेल रंगा राव, सा0-पुरवाकोट, थाना-कोरई, जिला-जाजपुर, राज्य-उड़ीसा
  16. मनोज दास, उम्र करीब 26 वर्ष, पिता-स्व0 कृष्णा दास, सा0-पुरवाकोट, थाना-कोरई, जिला-जाजपुर, राज्य-उड़ीसा
  17. भोला दात्त उम्र करीब 20 वर्ष पिता बिजु दास पाँचो पता पुरबोकोट, धाना कोरई, जिला जाजपुर (उड़ीसा)
  18. करण नेताम, उम्र 28 वर्ष पिता-जगन्नाथ नेताम, सा0-वी0के0 बहरा, थाना-खलारी, जिला-महासमुंद, राज्य-छŸाीसगढ़़
  19. मेकला येशु, उम्र करीब 29 वर्ष पिता-मेकला रामबाबु, ग्राम-नरतीपट्टनम, थाना-नरसीपट्टनम, जिला-विशाखापट्टनम (आंध्र प्रदेश)
    छापामारी दल
  20. अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी, चैनपुर, सुरेश प्रसाद यादव, अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी, गुमला, शिवशंकर मराण्डी, अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी, बसिया, विनय कुमार, पुलिस अंचल निरीक्षक, सिसई, गुलशन भेंगरा, पुलिस अंचल निरीक्षक, बसिया।
  21. पु0अ0नि0 अंकित राज, थाना प्रभारी, पालकोट।
  22. पु0अ0नि0 मोहन कुमार सिंह, थाना प्रभारी, घाघरा।
  23. SIT टीम एवं तकनीकी शाखा के सभी सदस्य शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *