August 28, 2026

रांची। नवीन पुलिस केंद्र रांची के परेड ग्राउंड मैदान में छात्र आंदोलन एवं विधानसभा घेराव की संभावना को ध्यान में रखते हुए पुलिस कर्मियों एवं पदाधिकारी को प्रदर्शन करने वाले छात्रों के ऊपर सख्ती एवं दबाव नहीं देने का सुझाव दिया गया सभी को समझा बुझा के अपना शांतिपूर्वक प्रदर्शन करने की सलाह देने का सुझाव दिया गया । एवं शांति पूर्वक विधि व्यवस्था बनाए रखने हेतु दिशा निर्देश दिया गया । जिसमें वरीय पुलिस अधीक्षक रांची राकेश रंजन, ग्रामीण पुलिस अधीक्षक रांची गौरव गोस्वामी, यातायात पुलिस अधीक्षक रांची राकेश सिंह, नगर पुलिस अधीक्षक रांची पारस राणा, पुलिस पुलिस उपाधीक्षक सीसीआर, तथा सभी पुलिस उपाधीक्षक रांची, संबंधित थाना प्रभारी, परिचारी प्रवर प्रथम, द्वितीय, सभी प्राचार्य गण उपस्थित थे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *