August 28, 2026

-‘प्रॉफिट का रॉकेट’ के नाम से पेश किया नया हेवी कमर्शियल व्हीकल, पांच साल में प्रति ट्रक 15 लाख रुपये तक अतिरिक्त मुनाफे की क्षमता

रांची । महिंद्रा ग्रुप की कंपनी महिंद्रा ट्रक एंड बस ने शुक्रवार को नए ब्लेज़ो आई-टीआरके हेवी कमर्शियल व्हीकल को बाजार में उतारा। कंपनी ने इसे ट्रांसपोर्टरों और फ्लीट मालिकों के लिए ‘प्रॉफिट का रॉकेट’ बताते हुए दावा किया कि यह ज्यादा कमाई, बेहतर उत्पादकता, कम परिचालन लागत और बेहतर नियंत्रण देने के लिए डिजाइन किया गया है। कंपनी के अनुसार, ब्लेज़ो आई-टीआरके में एआई-संचालित आईफ्यूलस्मार्ट ऑटो ड्राइव मोड दिया गया है, जो बेहतर फ्यूल एफिशिएंसी में मदद करता है। इसमें नेक्स्ट-जेनरेशन 320 एचपी एमपावर इंजन लगाया गया है। कंपनी का दावा है कि ट्रक 10 प्रतिशत तक बेहतर माइलेज दे सकता है और पांच वर्षों में प्रति ट्रक 15 लाख रुपये तक अतिरिक्त मुनाफा संभव है। ट्रक की खासियतों में उद्योग की पहली 48 घंटे की अपटाइम गारंटी भी शामिल है। तय समय में वाहन सड़क पर वापस नहीं आने पर ग्राहकों को 10,000 रुपये प्रतिदिन दिए जाएंगे। ब्लेज़ो आई-टीआरके में आईमैक्स 2.0 कनेक्टेड व्हीकल प्लेटफॉर्म भी दिया गया है। इसके जरिए वाहन की रियल टाइम जानकारी, प्रेडिक्टिव डायग्नोस्टिक्स, ड्राइवर व्यवहार और सर्विस मैनेजमेंट की निगरानी की जा सकेगी। लॉन्च पर महिंद्रा ग्रुप के ग्रुप एग्जीक्यूटिव बोर्ड के सदस्य, एसएमएल महिंद्रा के एग्जीक्यूटिव चेयरमैन एवं ट्रक्स एंड बसेस के प्रेसिडेंट विनोद सहाय ने कहा कि तकनीक, विश्वसनीयता और परिचालन दक्षता भविष्य की कमर्शियल मोबिलिटी की पहचान बनेंगी। ब्लेज़ो आई-टीआरके इसी सोच के साथ विकसित किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *