August 28, 2026

16 अगस्त तक चलेगी सेल, टीवी, लैपटॉप, स्मार्टफोन समेत कई इलेक्ट्रॉनिक्स पर मिलेंगे आकर्षक ऑफर

रांची। टाटा ग्रुप का हिस्सा और इलेक्ट्रॉनिक्स रिटेल ब्रांड क्रोमा ने स्वतंत्रता दिवस सेल की घोषणा की है। 16 अगस्त तक चलने वाली इस सेल में होम अप्लायंसेज, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स और टेक्नोलॉजी उत्पादों पर छूट, बैंक कैशबैक, एक्सचेंज बोनस और टाटा न्यू रिवॉर्ड्स का लाभ मिलेगा। चुनिंदा होम, किचन अप्लायंसेज और होम एंटरटेनमेंट उत्पादों पर फ्लैट 20 प्रतिशत तक की छूट दी जा रही है। सैमसंग 75 इंच नियो QLED 8K टीवी पर 60 प्रतिशत तक की छूट मिलेगी। 55 इंच तक का टीवी खरीदने पर एलजी साउंडबार S40T 10,990 रुपये में मिलेगा। 8 किलोग्राम टॉप-लोड वॉशिंग मशीन की कीमत 21,700 रुपये से और 436 लीटर फ्रॉस्ट-फ्री रेफ्रिजरेटर की कीमत 43,790 रुपये से शुरू है। रुपे क्रेडिट कार्ड से फुल स्वाइप पर 5,000 रुपये की खरीदारी पर 250 रुपये से तत्काल छूट मिलेगी। ईएमआई पर 20,000 रुपये की खरीदारी पर 1,250 रुपये से छूट का लाभ मिलेगा। टाटा न्यू क्रेडिट कार्ड पर 5 प्रतिशत तक न्यूकॉइन्स भी मिलेंगे। लैपटॉप खरीदने वाले छात्रों को विंडोज लैपटॉप पर 10 प्रतिशत तक छूट मिलेगी। मैकबुक एयर M5 की शुरुआती ईएमआई 5,621 रुपये प्रतिमाह और आईपैड 11वीं जेन की ईएमआई 1,939 रुपये प्रतिमाह से शुरू होगी। स्नैपड्रैगन लैपटॉप पर 8,000 रुपये तक एक्सचेंज बोनस मिलेगा। चुनिंदा लैपटॉप के साथ 32,000 रुपये मूल्य के एआई ग्लासेस मुफ्त मिलेंगे। स्मार्टफोन में वीवो X300 FE की कीमत 51,800 रुपये, गूगल पिक्सेल 10 की 67,999 रुपये और आईफोन 17 प्रो की 75,900 रुपये से शुरू होगी। चुनिंदा स्मार्टफोन के साथ 5,990 रुपये के सोनी हेडफोन और 8,800 रुपये का अमेरिकन टूरिस्टर कोलोराडो मुफ्त मिलेगा। सभी ऑफर नियम व शर्तों के अधीन हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *