August 28, 2026

लातेहार । झारखंड के लातेहार जिलेके भयावह सड़क हादसा हो गया है. चंदवा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली डेढ़ टंगवा घाटी में ऑटो और कंटेनर की आमने-सामने जबरदस्त टक्कर हो गई. इस भीषण हादसे में ऑटो और कंटेनर की आमने-सामने जबरदस्त टक्कर हो गई. टक्कर इतनी भयानक थी कि ऑटो के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार 7 लोगों की दर्दनाक मौत मौके पर ही हो गई. इस हादसे में कई अन्य लोग गंभीर रूप से घायल भी हुए हैं, जिन्हें अस्पताल पहुंचाया जा रहा है. प्रत्यक्षदर्शियों और स्थानीय लोगों के मुताबिक, चंदवा की तरफ से एक ऑटो जा रहा था. इसी दौरान सामने से आ रहे एक तेज रफ्तार कंटेनर से उसकी जोरदार भिड़ंत हो गई. टक्कर इतनी खतरनाक थी कि ऑटो पर सवार कई लोग सीधे कंटेनर के नीचे जा दबे. हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई. आसपास के लोग तुरंत मदद के लिए दौड़े. स्थिति को देख कर तुरंत पुलिस और प्रशासन को इस बड़ी हादसे की सूचना दी. घटना की जानकारी मिलते ही चंदवा थाना प्रभारी मनोरंजन प्रसाद सिंह अपनी पुलिस बल की टीम के साथ तुरंत मौके पर पहुंच गए. पुलिस ने स्थानीय ग्रामीणों की मदद से राहत और बचाव कार्य तुरंत शुरू कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *