August 28, 2026

कोडरमा। सावन के पवित्र महीने में देवघर से नेपाल जा रही कांवरियों से भरी बस भीषण सड़क हादसे का शिकार हो गई। सतगावां थाना क्षेत्र के पोखरडीहा मोड़ के पास तेज रफ्तार बस ने एक ट्रक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में तीन लोगों की मौत की सूचना है, जबकि कई कांवरियों के घायल होने की खबर है। बताया जा रहा है कि टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के बाद बस में सवार कांवरियों के बीच चीख-पुकार मच गई। कई यात्रियों के बस के अंदर फंसे होने की भी सूचना है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू कराया। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। पुलिस और राहत टीम बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकालने में जुटी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *