महापुरुषों के चित्र पर पुष्प अर्पित कर वंदे मातरम् गीत गायन और राष्ट्रगान के साथ फहराया गया राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा
कैरो-लोहरदगा । कैरो प्रखंड में 15 अगस्त शनिवार को 80 वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 80 वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रखंड सह अंचल कार्यालय समेत विभिन्न सरकारी व गैर सरकारी संस्थानों में महापुरुषों के चित्र पर पुष्प अर्पित कर,वंदे मातरम् गीत गायन और राष्ट्र गीत जन मन गण की गायन के साथ फहराया गया राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा।इस अवसर पर 15 अगस्त शनिवार को 8:55 बजे पूर्वाह्न प्रखंड सह अंचल कार्यालय में प्रखंड विकास पदाधिकारी सुश्री छंदा भट्टाचार्य,अंचल अधिकारी कुमारी शीला उरांव,थाना प्रभारी कुंदन कुमार रवानी एवम अन्य गणमान्य के द्वारा सर्वप्रथम महापुरुषों के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया गया,तत्पश्चात 9:00 बजे पूर्वाह्न प्रखंड सह अंचल कार्यालय में वंदे मातरम गीत गायन और राष्ट्रगान जन गन मन की सामूहिक गीत गायन कर प्रखंड विकास पदाधिकारी सुश्री छंदा भट्टाचार्य के द्वारा फहराया गया राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा।
थाना परिसर में 9:20 बजे पूर्वाह्न थाना प्रभारी कुंदन कुमार रवानी,पंचायत भवन में 9:35 बजे मुखिया वीरेंद्र महली,9:50 बजे डॉ अनुग्रह नारायण+2उच्च विद्यालय कैरो में प्रधानाचार्य गणेश शास्त्री,एवम 10:10 पूर्वाह्न में झारखंड बालिका आवासीय विद्यालय में प्रखंड विकास पदाधिकारी सुश्री छंदा भट्टाचार्य के द्वारा राष्ट्रगीत और राष्ट्रगान के साथ फहराया गया तिरंगा। इसके अलावा विद्युत उपशक्ति केंद्र में पूर्व उपप्रमुख सह कैरो पंचायत समिति सदस्य मधुलिका रानी,गाराडीह उत्क्रमित उर्दू उच्च विद्यालय में प्रभारी प्रधानाचार्य देवनंद्न नायक,राजकीय मध्य विद्यालय कैरो में प्रवंधन समिति अध्यक्ष रामप्रसाद पाल,भाजपा कार्यालय कैरो मे प्रखंड अध्यक्ष गोविंद महतो,कांग्रेस कार्यालय कैरो में प्रखंड अध्यक्ष अनीश अहमद खान एवम एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय में भी आन बान और शान से लहराया गया तिरंगा। इसके अलावा प्रखंड के अन्य सरकारी एवम गैर सरकारी संस्थानों में संस्थान प्रमुखों के द्वारा राष्ट्रगीत और राष्ट्रगान के साथ लहराया गया तिरंगा।इस अवसर पर विभिन्न समारोहों में उपरोक्त पदाधिकारियों संस्थान प्रमुखों के अलावा मुख्य रूप से झारखंड बालिका आवासीय विद्यालय प्रभारी प्रधानाचार्य सीमा कुमारी प्रसाद,नजीर आलम खान,विशेश्वर प्रसाद दीन,सुरज मोहन साहु,सांसद प्रतिनिधि समीद अंसारी,जमील अहमद,समीरुद्दीन अंसारी,राजेंद्र महतो,लखन उरांव,मोजाहिर अंसारी,थाना के एएसआई रंजन कुमार सिंह,दिलीप कुमार सिंह,पंचायत सचिव पावन कुमार इत्यादि अन्य गणमान्य व्यक्ति 80 वें स्वतंत्रता दिवस समारोह कार्यक्रम में उपस्थित थे।

