August 28, 2026

निर्वाचन आयोग द्वारा पिछले 05 अगस्त को मतदाता सूचि प्रारूप का किया गया प्रकाशन,छूटे हुए मतदाताओं का नाम अवश्य जुड़वाएं : अनीश अहमद

कैरो-लोहरदगा । 15 अगस्त शनिवार को कैरो प्रखंड कांग्रेस कार्यालय में 80वां स्वतंत्रता दिवस के मौके पर ध्वजारोहण करते हुए प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष अनीस अहमद ने देश के वीर बलिदानी महापुरुषों को याद एवं नमन करते हुए देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं दी। अनीस अहमद ने कहा कि यह आजादी हमें ऐसे नहीं मिली है वर्षों गुलामी एवं सैकड़ो कुर्बानियों के बाद देश आजाद हुआ। देश के लाखों वीर सपूतों ने हंसते हुए गोलियां खा ली,फांसी पर चढ़ गए,कितनी मांओं की गोद सुनी हो गईं। तब जाकर हम आजाद हुए एवं खुले आसमां के नीचे सांस ले रहे हैं। हमें भी आज शपथ लेनी चाहिए की अगर देश के ऊपर कोई मुसीबत या आंच आए तो हम भी अपनी जान की निछावर कर देंगे। ध्वजारोहण के पश्चात प्रखंड कार्यालय में ग्राम सभा का आयोजन किया गया जिसमें 5 अगस्त को प्रकाशित प्रारूप मतदाता सूची पर चर्चा की गई। जिसमें एस आई आर के तहत एक भी लोगों का नाम मतदाता सूची में ना छूट पाए। इस मौके पर विजय कुमार एक्का,जमील अंसारी,नईम अंसारी,शमीरुद्दीन अंसारी,धनपत उरांव,मोजाहिर अंसारी,प्रवीण पांडे,सफीक अंसारी,जियाउल अंसारी,देवदत्त प्रजापति पंचायत अध्यक्ष नारायण उरांव,परवेज अंसारी अल्पसंख्यक प्रखंड अध्यक्ष रशीद अंसारी प्रखंड यूथ अध्यक्ष जाहिद अंसारी प्रखंड SC अध्यक्ष निरंजन राम,मंगरा उरांव,अकबर खान,मतलुब अंसारी,मकबूल अंसारी,अमर रविदास,एजाज खान,विकास रविदास,प्रिंस कुमार साहू,अमन रविदास,सुमित राम इत्यादि गणमान्य मौजूद थें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *