August 28, 2026

रांची । पिठोरिया थाना क्षेत्र के पतरातु घाटी स्थित बुचा घाटी में रविवार को दोपहर करीब दो बजे तेज रफ्तार एलपी ट्रक ने कार और तीन बाइक को अपनी चपेट में ले लिया। इस भीषण सड़क हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। चार अन्य लोग गंभीर रूप से घायल जिसे बेहतर ईलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। प्रत्यक्षदर्शी के अनुसार, पतरातू की ओर जा रही एक तेज रफ्तार ट्रक पहले डब्ल्यूबी 38 एवाई-4739 नंबर की कार को अपनी चपेट में लेकर पूरी तरह से अनियंत्रित हो गया। इसके बाद ट्रक ने तीन बाइक जेएच 01बीबी-3022, सीजी 16सीआर- 9783 और जेएच 01 जीएच1016 को भी टक्कर मार दी। मौके पर दो लोगों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान बड़कागांव क्षेत्र के केरेडारी प्रखंड अंतर्गत पचरा गांव निवासी अंकित कुमार पिता मनोज साहू और गोपाल राम पिता महेश राम, निवासी काजी नगर, थाना हैदरनगर, जिला पलामू के रूप में हुई है। चार अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पिठोरिया थाना प्रभारी सतीश पांडेय अपने पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू किया। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया। बाकी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। थाना प्रभारी सतीश पांडेय ने बताया कि घटना जबरदस्त था, पुलिस घटना स्थल पर पहुँच कर शव को अपने कब्जे में रखा और घायलों को अस्पताल भेजा गया है, सभी के परिजनों को सूचना दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *